बालूमाथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदे पांच हाईवा जब्त
बालूमाथ : बालूमाथ पुलिस ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच अवैध कोयला लदे हाईवा जब्त किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक को बालूमाथ क्षेत्र में कोयला चोरी की शिकायत प्राप्त हो रही थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने निर्देश पर थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा के नेतृत्व में अमरवाड़ीह पिकेट प्रभारी कृष्णपाल सिंह पवैया एवं सीसीएल सिक्योरिटी के जवानों के साथ रविवार देर रात मगध कोलियरी क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी दौरान मगध कोलियरी के ओजा ग्राम के समीप अवैध रूप से कोयला लदे पांच हाईवा को पकड़ा गया। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर अमरवाड़ीह पुलिस पिकेट में रखा है। जब्त पांच हाईवा में JH02बीटी 2432 और JH02बीभी 6016 नंबर शामिल है। जबकि तीन हाईवा पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं लिखा हुआ था। मामले को लेकर बालूमाथ थाना कांड संख्या 113/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध कोयला माफियाओं में हड़कंप का माहौल व्याप्त है।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.