रजवार में जितिया मेला का हुआ आयोजन
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के रजवार पंचायत में जितिया पर्व के अवसर पर धूमधाम से जतरा मेले का आयोजन किया गया।मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। पारंपरिक मांदर की थाप और लोकधुनों से पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो गया। ग्रामीण मांदर की थाप पर झूमते नजर आए और लोगों ने पारंपरिक नृत्य-संगीत का आनंद लिया। मेले में ग्रामीणों ने अपनी पारंपरिक सभ्यता और संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।कार्यक्रम में पूर्व मुखिया देवराज उरांव, राजेंद्र उरांव, रामेश्वर उरांव सहित अन्य ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों और ग्रामीणों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। मेले की खास बात रही कि आयोजन समिति ने शराब की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह रोक लगाई थी। समिति के इस निर्णय का ग्रामीणों और शराब बिक्री करने वाले लोगों ने भी पालन किया। इससे मेले में शांतिपूर्ण और पारिवारिक माहौल बना रहा।आयोजन समिति ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य क्षेत्र की सभ्यता, संस्कृति और परंपरा को जीवंत रखने के साथ आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। जितिया के अवसर पर आयोजित इस जतरा मेले में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.