बालूमाथ के जोगियाडीह में सोहराय जतरा को लेकर बैठक, सर्वसम्मति से समिति का गठन

बालूमाथ :  बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के जोगियाडीह ग्राम स्थित जतरा मैदान में मंगलवार को सोहराय (दिवाली) जतरा के सफल आयोजन को लेकर ग्राम प्रधान हरि गंझू की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों एवं आयोजन से जुड़े लोगों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से सोहराय जतरा समिति का गठन किया गया। सुरेश गंझू को अध्यक्ष, पिंटू नायक को सचिव, माईकल कुजूर को कोषाध्यक्ष, शंभू गंझू को सह-कोषाध्यक्ष तथा प्रदीप गंझू को संरक्षक बनाया गया। वहीं प्रेमचंद भोगता, रोशन लोहरा, नरेश लोहरा एवं ऐश्वर्य उरांव को संयोजक बनाया गया।इसके अलावा काबिल उरांव, पंकज लोहरा, देवनारायण गंझू, प्रवीण गंझू एवं नरेश उरांव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में समिति का विस्तार करते हुए 51 सदस्यीय जतरा समिति का गठन किया जाएगा। ग्राम प्रधान हरि गंझू ने कहा कि समिति का उद्देश्य सोहराय जतरा को आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित करना है। जतरा क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। और इसे सभी के सहयोग से भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।मौके पर सुरेश गंझू, पिंटू नायक, प्रदीप गंझू, विजय गंझू, राजेश उरांव, सागर नायक, राजा लोहरा, प्रवीण गंझू, पंकज लोहरा, शंभू गंझू, दीपक गंझू, बिलेंद्र गंझू, पवन टोप्पो, प्रेमचंद भोगता, राजेश गंझू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.