पंचायत परामर्श यात्रा में गूंजा गणेशपुर पंचायत में अवैध जमाबंदी का मामला गणेशपुर में अंचलाधिकारी के खिलाफ दिखा ग्रामीणों का आक्रोश
बालूमाथ : पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री के.एन. त्रिपाठी के नेतृत्व में पंचायत परामर्श यात्रा के दौरान बालूमाथ प्रखंड के मुरपा, मारांगलोइया, गणेशपुर एवं सेरेगाड़ा पंचायत का दौरा किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। यात्रा के दौरान गणेशपुर पंचायत के ग्रामीणों ने आवेदन देकर बाहरी व्यक्ति को जमीन बंदोबस्ती की शिकायत की। वही विभिन्न पंचायतों में ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, पुल निर्माण और जमीन से जुड़े कई गंभीर मुद्दे उठाए। वहीं के. एन. त्रिपाठी ने कहा कि बालूमाथ अंचलाधिकारी बालेश्वर राम द्वारा गणेशपुर पंचायत में 96 एकड़ जमीन गांव के बाहर के व्यक्ति को गलत तरीके से बंदोबस्ती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सीसीएल द्वारा गांव के लोगों का घर वह जमीन उजाड़ने का कार्य कर रही है। लेकिन गांव के ग्रामीणों का घर उजड़ेगा और बाहरी व्यक्ति जमीन बंदोबस्त कर मुआवजा लेंगे ऐसा नहीं चलने देंगे उन्होंने मौके से अंचल अधिकारी बालेश्वर राम को कॉल कर इस मामले पर संज्ञान लेने को कहा उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध तरीके से अवैध बंदोबस्ती बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का हक मारा जाएगा तो मैं स्वयं गणेशपुर गांव उतरकर आंदोलन करूंगा इसको लेकर ग्रामीणों में अंचलाधिकारी के प्रति काफी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा जमीन संबंधी रिकॉर्ड की जांच की मांग की। ईस दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. आमिर हयात, पश्चिम मंडल अध्यक्ष कर्मदेव भगत, अबरार, विंदेश्वर राम, रियासत, सतीश यादव, परमेश्वर, अजय भगत, मंतोष राम, सोनू खान, समीर खान, बारीक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.