बालूमाथ में बाईक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक घायल
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के चेताग रोड स्थित आईसा गर्ल्स एकेडमी के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान महेश लोहरा 18 वर्ष पिता जगरनाथ लोहरा ग्राम चेताग थाना बालूमाथ निवासी के रूप में हुई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, महेश लोहरा अपने घर से बाइक पर सवार होकर निजी काम से बालूमाथ आ रहा था। इसी दौरान आईसा गर्ल्स एकेडमी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.