बालूमाथ थाना चौक के समीप हाईवा की टक्कर से बुजुर्ग घायल

लातेहार - बालूमाथ थाना चौक के समीप सोमवार को हाइवा की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग घायल हो गए। घायल की पहचान मासियातू निवासी जलेश्वर यादव 65 वर्ष पिता छटू यादव के रूप में हुई ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, जलेश्वर यादव अपने घर मासियातू से बाइक पर सवार होकर घरेलू सामान खरीदने के लिए बालूमाथ आया था। इसी दौरान थाना चौक के समीप हाइवा संख्या JH 19G 0299 ने उसके बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घटना के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। और सड़क पर जाम लग गया।

रिपोर्टर - मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.