मासियातू ग्रामसभा में नौशाद आलम सहायक सचिव और रीना देवी महिला सदस्य चयनित
लातेहार - बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत मासियातू पंचायत सचिवालय में ग्राम प्रधान उमेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में ग्रामसभा की बैठक आयोजित की गई।बैठक में झारखंड पेसा नियमावली 2025 के आलोक में ग्रामसभा के विस्तार और इसके सुचारू संचालन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मौ० नौशाद आलम को ग्रामसभा का सहायक सचिव तथा रीना देवी को महिला सदस्य के रूप में चयनित किया गया। इसके अलावा ग्रामसभा की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बैंक में खाता खोलने तथा ग्रामसभा के कार्यों के लिए एक स्थान का निर्माण करने को लेकर भी चर्चा की गई।इसके लिए उपयुक्त स्थल का चयन करने पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में ग्राम प्रधान उमेश कुमार गुप्ता सहित ग्रामीण उपस्थित थे। अंत में सर्वसम्मति से ग्रामसभा की बैठक संपन्न हुई। मौके पर प्रदीप ताना भगत, संतोष ठाकुर, अजय कुमार, सरिता देवी, गुड़िया देवी, बृजेश उरांव, मो.जसीम, मुकेश कुमार राजन कुमार भुइयां, इनामुल हक समेत कई लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - मो० अरबाज

No Previous Comments found.