बृजमोहन राम को राज्यपाल बनाए जाने का स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है : प्रतुल शाहदेव

लातेहार : झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने लातेहार निवासी बृजमोहन राम को उड़ीसा का राज्यपाल बनाए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह झारखंड के लिए गौरव का विषय है।प्रतुल ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है, जहां समर्पित कार्यकर्ताओं की निष्ठा, मेहनत और योगदान को महत्व दिया जाता है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती है। बृजमोहन राम की नियुक्ति से झारखंड के कार्यकर्ताओं में भी सकारात्मक संदेश जाएगा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना मजबूत होगी।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.