चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च,इंद्रा गांधी चौक पर पुतला दहन
चंदवा : प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रखंड अध्यक्ष असगर खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद के बस पड़ाव में डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के चित्रों पर माला अर्पण कर राष्ट्रगान के उपरांत दो पहिया वाहन एवं पैदल मार्च करते हुए इंद्रा गांधी चौक पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया।
प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की वोट चोर गद्दी छोड़,ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो,नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद,अमित शाह मुर्दाबाद,लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो,संविधान के साथ छेड़ छाड़ करना बंद करो।
प्रखंड अध्यक्ष असगर खान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज उठाती रही है।निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है।जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी।
कार्यक्रम में लातेहार जिला कांग्रेस सचिव रामचंद्र प्रसाद यादव,निर्मल कुमार भारती,जिला सदस्य अजमतउल्लाह,श्री राम शर्मा, गंदरु उरांव,कैलाश बैठा,पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमित कुजूर,अख्तर अंसारी,बालाजी उरांव,प्रखंड उपाध्यक्ष गिद्ध यौन खाखा,अरुण भारती, पंचायत अध्यक्ष सद्दाम खान,सेवियर एक्का, युवा कांग्रेस के सबीर आलम,मोहम्मद कलीम अंसारी,रिझरूस पॉल एक्का,हसनैन रॉय, इसरोज रॉय,तौफीक खान,लक्ष्मण साहू,छठन राम,रामकुमार भगत,मोहम्मद शीश आलम,अनुज आईंनद,नौशाद टेलर,अकबर अंसारी,अशरफ टेलर,शिवचरण लोहारा,संतोष यादव,लखन लोहारा,विनोद यादव,लियाकत अंसारी,ओमप्रकाश यादव,गुलजार आलम,मोहम्मद अजीज,रिंकू,रंजन यादव, सरवर अंसारी,संतोष साहू,नईम अंसारी,मनोज साहू,अज्जू राम इत्यादि सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम में भाग लिए।कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गंदरु उरांव ने की।
रिपोर्टर : बब्लू खान

No Previous Comments found.