मगध कोलियरी में सूचीबद्ध ट्रकों को ही मिलेगा प्रवेश, 15 अक्टूबर तक जमा होंगे कागजात
बालूमाथ : मगध कोलियरी में ट्रकों के संचालन और भाड़ा व्यवस्था पर नियंत्रण के लिए ट्रकों की सूची तैयार की जा रही है। इसके तहत विस्थापित गांवों के ट्रक मालिकों की अलग सूची बनाई जा रही है, जबकि प्रभावित क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों के ट्रक मालिकों की सूची ट्रक ऑनर एसोसिएशन बालूमाथ की ओर से तैयार की जा रही है। विस्थापित गांवों के ट्रकों की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी उपप्रमुख कामेश्वर राम को दी गई है। वहीं, अन्य ट्रक मालिकों की सूची ट्रक ऑनर एसोसिएशन बालूमाथ के अध्यक्ष सह पूर्व उपप्रमुख संजीव सिन्हा तैयार कर रहे हैं।इस संबंध में संजीव सिन्हा ने बताया कि ट्रक मालिकों को अपने वाहनों के आवश्यक कागजात 15 अक्टूबर तक जमा करने का निर्देश दिया गया है।कागजात ट्रक ऑनर एसोसिएशन बालूमाथ के कार्यालय में जमा करने को कहा गया है। यह कार्य एसोशिएशन के कमलेश सिंह द्वारा किया जा रहा है ।20 अक्टूबर को ट्रकों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद मगध कोलियरी में केवल सूची में शामिल ट्रकों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। निर्धारित समय तक कागजात जमा नहीं करने वाले ट्रक मालिक सूची से बाहर हो सकते हैं।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.