अली राजा आलम बने महुआडांड़ प्रखंड कांग्रेस के नए मीडिया प्रभारी

लातेहार - महुआडांड़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अली राजा आलम को महुआडांड़ प्रखंड कांग्रेस मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी, प्रखंड कांग्रेस कमेटी, मंडल कमेटी, आदिवासी कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक विभाग सहित पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने नव नियुक्त मीडिया प्रभारी अली राजा आलम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि अली राजा आलम अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले पार्टी के सभी कार्यक्रमों, बैठकों, जनहित से जुड़े मुद्दों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं महत्वपूर्ण निर्णयों का मीडिया तथा सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगे।

कांग्रेसजनों ने नव नियुक्त मीडिया प्रभारी से आग्रह किया कि वे प्रखंड कमेटी एवं पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए संगठन की प्रत्येक गतिविधि को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं, ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं में निरंतर उत्साह बना रहे तथा कांग्रेस संगठन को प्रखंड स्तर पर नई ऊर्जा एवं मजबूती मिल सके। जिला सोशल मीडिया चेयरमैन राजेश ठाकुर ने कहा कि संगठन की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में अली राजा आलम की नियुक्ति से महुआडांड़ प्रखंड में कांग्रेस की मीडिया गतिविधियों को नई गति मिलेगी और पार्टी की विचारधारा, जनहित के कार्यों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को व्यापक पहचान मिलेगी। अंत में सभी कांग्रेसजनों ने अली राजा आलम के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी सक्रिय भूमिका एवं समर्पण से कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में अहम योगदान देंगे।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.