आरपीएस आवासीय पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना रिजल्ट डे, सफल विद्यार्थियों के खिले चेहरे

महुआडांड़ (लातेहार) : प्रखंड के रामपुर स्थित आरपीएस आवासीय पब्लिक स्कूल में बुधवार को रिजल्ट डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के वर्षभर के शैक्षणिक प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए उन्हें परीक्षा परिणाम की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनकी मेहनत, लगन और नियमित अध्ययन के महत्व से अवगत कराया। साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों की सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ अभिभावकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है। घर और विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर नियमित ध्यान देने और उनकी कमजोरियों को दूर करने में सहयोग करने की अपील की गई।रिजल्ट डे के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी उपलब्धियों से सीख लेकर भविष्य के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में आगे बढ़ने और बेहतर परिणाम हासिल करने का उत्साह बढ़ाया।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.