महागठबंधन के नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात, माता रूपी सोरेन के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि
लातेहार : लातेहार जिले से महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गांव नेमार पहुंचा। यहां प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रतिनिधिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे सहित कांग्रेस के नेता साजन कुमार मनिका से बिनोद गुरुजी शामिल रहे। सभी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और आपसी सौहार्द एवं सम्मान की भावना व्यक्त की। इसके साथ ही माता रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा प्रकट की।
इस अवसर पर झामुमो और कांग्रेस के नेताओं की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हुई शिष्टाचार मुलाकात के दौरान आपसी समन्वय और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। महागठबंधन के नेताओं का नेमार पहुंचकर मुख्यमंत्री से मिलना राजनीतिक एवं सामाजिक संबंधों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण रहा।
रिपोर्टर : बबलू खान

No Previous Comments found.