बालूमाथ में कार और बाइक की टक्कर, तीन युवक घायल
बालूमाथ : बालूमाथ-लातेहार मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के कलकलिया ग्राम में कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गये। घायलों की पहचान बृजेश गंझू, उम्र 20 वर्ष, पिता बिरजू गंझू, ग्राम तुंबागड़ा, थाना बालूमाथ; चलीतर गंझू, उम्र 21 वर्ष, पिता झूमन गंझू, ग्राम तुंबागड़ा, थाना बालूमाथ तथा रौशन नायक, उम्र 25 वर्ष, पिता स्वर्गीय ननकीसुर नायक, ग्राम दिरीदाग, थाना बालूमाथ के रूप में हुई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक पालही बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कलकलिया चौक के समीप उनकी बाइक की एक कार से टक्कर हो गई, जिससे तीनों घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक दयानंद कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.