बालूमाथ में दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च
बालूमाथ : दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शनिवार को एसडीपीओ उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बालूमाथ में फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना परिसर से शुरू मार्च छठ तालाब, जिला परिषद बस स्टैंड, गालिब कॉलोनी, तेली टोला और महावीर मंदिर होते हुए वापस थाना पहुंचा। इस दौरान एसडीपीओ ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और लगातार निगरानी कर रही है। थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने चेतावनी दी कि शांति भंग करने और त्योहार में विघ्न डालने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी समस्या की सूचना पुलिस को देने की अपील की। मार्च में सीओ बालेश्वर राम, बीडीओ सोमा उरांव, एसआई देवेंद्र सिंह, धीरज सिंह, गौतम कुमार समेत पुलिस के जवान शामिल हुए। इसके अलावा शेरेगडा, मुरपा, जिलंगा और गणेशपुर में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.