चंदवारा में सप्तमी पर खुला मां दुर्गा का पट, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चंदवारा :  शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर चंदवारा स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल में सप्तमी की सुबह विशेष धार्मिक अनुष्ठान के बाद माता रानी का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। इससे पहले परंपरानुसार नदी पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक विधि-विधान के साथ नदी पूजा संपन्न हुआ l वही श्री दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन महेंद्र मोदी पूर्व ( डीजीपी ) उतर प्रदेश, अर्जुन मोदी, भुनेश्वर मोदी, मुरली मोदी, ने फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया बाद माता दुर्गा के पट खोले गए। पट खुलते ही माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

पट खुलने के साथ ही पूरा पूजा पंडाल भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। महिला, पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा स्थल पर पहुंचे और माता रानी के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

नवरात्र के सप्तमी तिथि को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। माता रानी के पट खुलने के साथ ही पूजा पंडाल में धार्मिक गतिविधियां तेज हो गईं। भक्तों की आस्था और उत्साह से चंदवारा का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में लीन दिखे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा परिवार की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की।

श्री दुर्गा पूजा समिति चंदवारा की ओर से आयोजित पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। सप्तमी के साथ ही दुर्गा पूजा की रौनक बढ़ गई है। आने वाले दिनों में पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की संभावना है। पूरे क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष विनोद कुमार बरनवाल, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष मोदी, सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार बंटी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, चंदवारा प्रखंड प्रमुख मंजू देवी, उप प्रमुख खुशबू देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष अज्जू सिंह, मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा, मुन्ना कुमार बरनवाल, महरु मोदी, रेनू बरनवाल, आनंद मोदी,प्रदीप मोदी, विक्कू मोदी,अनिल मोदी,प्रमोद कुमार बरनवाल, राजेश मोदी, अशोक सिंह, विश्वजीत कुमार, छोटेलाल मोदी, संजय मोदी, मनोज मोदी, कृष्णा राणा, पंकज मोदी, विजय मोदी, सुरेश यादव, सहित सैकड़ों भक्त जन मौजूद थे l

रिपोर्टर : गौतम कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.