आकर्षण का केंद्र बना विजयदशमी के दिन उपायुक्त रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे
लातेहार - चंदवा दुर्गा मंडल रोल, महुआमिलान के द्वारा आयोजित किया जा रहा इंडिया गेट पंडाल आकर्षण का केंद्र बन गया है। इंडिया गेट की थीम पर बने पंडाल को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। मंडल के अध्यक्ष प्रतुल शाह देख ने बताया की विजयदशमी के दिन पारंपरिक जतरा मेला का आयोजन होगा। विजयदशमी के दिन में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पूरे क्षेत्र में यह रावण दहन का पहला कार्यक्रम होगा।जिले के उपायुक्त श्री संदीप कुमार इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे । ज्ञातव्य है कि महाषष्ठी के दिन जिले के आरक्षी अधीक्षक कुमार गौरव और उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद ने संयुक्त रूप से पूजा पंडाल का उद्घाटन किया था।
पूजा,जतरा मेला और रावण दहन कार्यक्रम को सक्रिय बनाने में लगे हैं आलोक साहु, सतपाल घटवार, सूर्यनाथ सिंह, हेमंत चावड़ा, आशीष सिंह, कोलेशर यादव, अजीत शहदेव, मनोज यादव, लखन प्रजापति,जय प्रकाश घटवार,आलोक कुमार,बल्कु मुंडा,दिलीप साव,पवन प्रजापति, शंभू यादव, रवींद्र गोप, पिंटू प्रजापति, राहुल शाह देव, दीपक शाहदेव, सुरेन्द्र यादव विशुन रजवार,रामचंद्र घटवार,गणेश प्रजापति, विनोद प्रजापति, सत्यम शाहदेव, रतन देव भगत, शंकर मुंडा, बैजू मुंडा, पिंटू प्रजापति, राजेश यादव,केश्वर यादव, रविन्द्र यादव, अमृत प्रजापति, आकाश गुप्ता, उपेंद्र यादव,आदि।
रिपोर्टर - बब्लू खान

No Previous Comments found.