बरवाडीह में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर,पत्रकार तस्लीम खान समेत चार गंभीर

लातेहार - बरवाडीह क्षेत्र के चपरी-देवरी नदी के समीप दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया, जिसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया।घायलों में छेचा निवासी दैनिक अखबार के पत्रकार तस्लीम खान भी शामिल हैं। हादसे में उनके सिर और सीने में चोट लगी है। वहीं, छेचा निवासी वारिस खान तथा नावा-छतरपुर निवासी मेराज खान और रिजवान खान भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग छेचा निवासी मंजर खान के घर मेहमान बनकर आ रहे थे। इसी दौरान चपरी-देवरी नदी के समीप दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए किया रेफर

दुर्घटना के बाद घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। उपचार में डॉ. अमित कुमार के साथ ड्रेसर दानिश अंसारी और निशा कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए मेदिनीनगर भेज दिया गया।

घायलों का हाल जानने पहुंचे जनप्रतिनिधि और पत्रकार

हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह उर्फ पिंटू सहित कई पत्रकार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों की गंभीर स्थिति को लेकर लोगों में चिंता देखी गई। इस सड़क दुर्घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर किए जाने की जानकारी है।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.