अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को पीछे से मारी टक्कर, तीन घायल, दो रिम्स रेफर

बालूमाथ :  बालूमाथ-टंडवा पथ पर बुधवार की देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सुरेश उरांव 31 वर्ष पिता परमेश्वर उरांव, बीरबल गंझू 55 वर्ष, पिता स्वर्गीय हरखू गंझू और बुटन गंझू 25 वर्ष तीनों ग्राम तुड़ाहुटू थाना बारियातू निवासी के रूप में हुई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वही सुरेश उरांव और बीरबल गंझू की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। जबकि बुटन गंझू का उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।जानकारी के अनुसार, तीनों लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर टोटी हेसला में आयोजित जतरा मेला देखकर अपने घर तुड़ाहुटू लौट रहे थे। इसी दौरान बालूमाथ-टंडवा पथ पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार (जेएच 21 के 9864) ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.