बालूमाथ में कैंप का हुआ आयोजन, 186 लोगों का हुआ इलाज

बालूमाथ :  प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को आयुष वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों से ग्रसित 186 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उनका इलाज किया गया। इस दौरान मरीजों के बीपी और शुगर की जांच की गई तथा होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही लोगों को योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर जानकारी देते हुए चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर में 186 मरीजों का इलाज किया गया और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। वहीं डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि आयुष स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से बुजुर्गों सहित अन्य मरीजों को स्वास्थ्य जांच, उचित परामर्श और निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराया गया।लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। शिविर में डॉ. सुरभी कुमारी, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. आलोक कश्यप, डॉ. अली अकबर सहित स्वास्थ्य सहिया रूपा देवी, सुशीला कुमारी, पार्वती देवी, सुनीता देवी और सरस्वती देवी मौजूद थीं।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.