सांसद प्रतिनिधि मृत्युंजय पाण्डेय ने थाना प्रभारी अशोक पासवान से की शिष्टाचार मुलाकात, जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

लातेहार :  सांसद प्रतिनिधि मृत्युंजय पाण्डेय (सोनू) ने आज लातेहार सदर थाना प्रभारी अशोक पासवान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सदर थाना क्षेत्र में उत्पन्न हो रही विभिन्न जनसमस्याओं से थाना प्रभारी को अवगत कराया। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। मुलाकात के दौरान मृत्युंजय पाण्डेय ने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण, आम जनता की सुरक्षा तथा लोगों को न्याय दिलाने से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया। थाना प्रभारी अशोक पासवान ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। मृत्युंजय पाण्डेय ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जनहित के मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास जारी रखने की बात कही।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.