युवा क्लब काली पूजा समिति का गठन, विक्रांत सिंह बिट्टू बने अध्यक्ष

बालूमाथ : प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को युवा क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी काली पूजा भव्य एवं आकर्षक तरीके से मनाने को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद समिति का गठन किया गया, जिसमें विक्रांत सिंह उर्फ बिट्टू को अध्यक्ष तथा विजय प्रसाद उर्फ दीपक को महासचिव बनाया गया।वहीं, हीरोकांत गुप्ता एवं विपिन बिहारी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष के रूप में मोनू पासवान, आयुष यादव, शिवनाथ ठाकुर, राहुल कुमार, सचिन यादव, ओम पांडेय, राजन यादव, अजेंद्र प्रजापति एवं पवन कुमार साहू को शामिल किया गया।कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अनमोल अग्रवाल एवं मोनू गुप्ता को दी गई। उपेन्द्र रंगीला, रोशन गुप्ता, सूरज साहू, शंकर उरांव, देवनन्दन साहू एवं विशाल साहू उर्फ गोलू को संरक्षक बनाया गया।राजेश साव को मीडिया प्रभारी तथा श्याम यादव को सह-मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं, कई युवाओं को समिति का सदस्य बनाया गया। बैठक में समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ मां काली की पूजा भव्य एवं सफल तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.