बालूमाथ में पागल कुत्ते का आतंक, 16 लोगों को काटा
लातेहार - बालूमाथ थाना क्षेत्र में पागल कुत्ते के हमले से 16 लोग घायल हो गए। कुत्ते ने बालूमाथ बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को टमटमटोला से लेकर बसिया गांव तक अपना निशाना बनाया। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। सभी का इलाज डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने किया।घायलों में बसिया गांव के प्रतिमा कुमारी (10) नेहा कुमारी (8) लवली कुमारी (13) प्रिया कुमारी (6) और हुसैन अहमद (7) शामिल हैं। वहीं, पिंडारकोम के विकास गंझू (25) बालूमाथ के महाराज यादव (40), सत्यम कुमार (10) और सीता साव (50) घुटाम गांव की खहीजी बीबी (45) गणेशपुर के महेश महतो (55) और अनमोल कुमार (20) जिलंगा के शमशाद अंसारी (28) पकरी के रंजीत कुमार (31) कलकलिया की रेशमा उरांव (24) तथा पश्चिम बंगाल के मो. मुजम्मिल (40) भी कुत्ते के हमले में घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
रिपोर्टर - मो० अरबाज

No Previous Comments found.