गंगा सीड बायोटेक ने किया भव्य विक्रेता फसल प्रदर्शन एवं गोष्ठी का आयोजन चंदवा के लुकुईया मोड़ में जुटे करीब 100 बीज विक्रेता
चंदवा (लातेहार) : किसानों को उन्नत कृषि तकनीक से जोड़ने, गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने तथा कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गंगा सीड बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, मेदचल (हैदराबाद) की ओर से चंदवा के लुकुईया मोड़ में भव्य विक्रेता फसल प्रदर्शन एवं गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 100 खुदरा बीज विक्रेताओं (रिटेलरों) ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी के धान, मक्का एवं अन्य उन्नत किस्मों के बीजों की विशेषताओं, फसल की गुणवत्ता, उत्पादन क्षमता तथा आधुनिक कृषि तकनीकों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही आगामी कृषि सीजन की तैयारियों, बाजार की मांग एवं किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बीज पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर कंपनी के एनएसएम जफर अरशद, टेरिटरी मैनेजर हिमांशु पाठक तथा सेल्स ऑफिसर असरफ अंसारी, दीपक कुमार एवं ओम कुमार यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कंपनी के प्रतिनिधियों ने विक्रेताओं को बीज की विभिन्न किस्मों की जानकारी देते हुए किसानों को सही बीज के चयन एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में डिस्ट्रीब्यूटर अंकित कुमार, प्रभात कुमार, रोशन कुमार, सुरेंद्र गुप्ता, विशाल कुमार एवं सुरेश प्रसाद की भी उपस्थिति रही। सभी ने कंपनी के साथ बेहतर व्यावसायिक समन्वय स्थापित करने तथा किसानों तक उन्नत कृषि उत्पाद पहुंचाने के विषय पर चर्चा की।
कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि किसानों का विश्वास और उनकी समृद्धि ही गंगा सीड बायोटेक की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। कंपनी का उद्देश्य केवल बीजों का विपणन करना नहीं, बल्कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, आधुनिक कृषि तकनीक एवं बेहतर उत्पादन के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना भी है।
उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में बीज विक्रेताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विक्रेता कंपनी और किसानों के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उनके सहयोग से उन्नत किस्मों एवं नई कृषि तकनीकों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जा सकती है।
कार्यक्रम में आगामी खरीफ सीजन को लेकर कंपनी की योजनाओं, बीज की उपलब्धता, बिक्री विस्तार तथा विक्रेताओं के साथ मजबूत व्यावसायिक संबंध स्थापित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान उपस्थित विक्रेताओं ने भी बाजार की स्थिति, किसानों की आवश्यकताओं एवं विभिन्न फसलों के बीजों की मांग से संबंधित अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में कंपनी की ओर से सभी डिस्ट्रीब्यूटरों, रिटेलरों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के फसल प्रदर्शन, कृषि जागरूकता एवं विक्रेता गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई गई।गंगा सीड बायोटेक का संकल्प — उन्नत बीज, समृद्ध किसान और खुशहाल कृषि।
रिपोर्टर : बब्लू खान

No Previous Comments found.