राष्ट्रीय एकता दिवस पर गारू में एकता शपथ, थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में निकली रन फॉर यूनिटी

लातेहार :  राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गारू थाना परिसर में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ +2 उच्च विद्यालय गारू के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद गारू थाना से अरमू चौक तक ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। इसमें थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा सहित पुलिस पदाधिकारियों, जवानों, विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और देश की अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस का उद्देश्य देशवासियों के बीच एकता, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.