मारोमार जंगल में बाइक दुर्घटना, दो गंभीर रूप से घायल, एक की पहचान नहीं

लातेहार : गारू थाना क्षेत्र के मारोमार जंगल में मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को रेफरल अस्पताल गारू में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल संख्या JH03AV-2074 पर सवार दो व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घायलों में विजय चौधरी, पिता इंद्रदेव चौधरी, निवासी छपरदग्गा, थाना डंडा, जिला गढ़वा की पहचान हुई है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, दूसरे घायल की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह महुआडांड़ क्षेत्र का निवासी हो सकता है। थाना प्रभारी ने आशंका जताई कि सड़क पार कर रहे जंगली  जानवर के कारण दुर्घटना हो सकती है । हालांकि, दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस दूसरे घायल की पहचान करने में जुटी है।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.