चंदवा के बोरसीदाग में स्कॉर्पियो और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, चालक समेत चार घायल

चंदवा (लातेहार) : चंदवा थाना क्षेत्र के बोरसीदाग में स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, बोरसीदाग के पास स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार लोगों को चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने ऑटो चालक को वाहन से बाहर निकालकर रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

वहीं, दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक और उसमें सवार लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और ऑटो दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.