बालूमाथ में धूमधाम से मनेगी चित्रगुप्त पूजा, निर्मल सिन्हा अध्यक्ष अमन सिन्हा कोषाध्यक्ष बने

लातेहार - बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के आदर्श नगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को कायस्थ समाज के लोगों की बैठक देवेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से बालूमाथ में चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। पूजा के सफल आयोजन को लेकर कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में निर्मल सिन्हा को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार उर्फ भानु सिन्हा, ईश्वरलाल, संतोष सिन्हा, संजीव सिन्हा, सचिव ज्योति रंजन सिन्हा, कमल किशोर सिन्हा को उपसचिव, कोषाध्यक्ष अमन कुमार सिन्हा, उप-कोषाध्यक्ष कौशल कुमार सिन्हा को मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा और प्रकाश सिन्हा को बनाया गया। वही संरक्षक मंडली में देवेंद्र कुमार सिन्हा,शंभू प्रसाद सिन्हा, मनोज मांदीवाल, संजय पुरियार और अमित कुमार सिन्हा को शामिल किया गया। कार्यकारी सदस्यों में सुमन सिन्हा, नवीन सिन्हा,अजीत सिन्हा,सुजीत सिन्हा, पंकज सिन्हा, अखिलेश सिन्हा, रविशंकर सिन्हा, जयशंकर प्रसाद, रमेश कुमार सिन्हा, राज किशोर सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, अनुभव कुमार (बचरा) और जितेंद्र लाल को शामिल किया गया। बैठक में चित्रगुप्त पूजा को भव्य तरीके से मनाने के लिए खर्च की व्यवस्था, भंडारा और रात्रि में समाज के परिवारों के लिए सामूहिक भोजन आयोजित करने पर चर्चा की गई। समाज के लोगों ने आपसी एकता और भाईचारे के साथ पूजा को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। वही इसको लेकर आगामी बैठक रविवार को आयोजित की जाएगी।

रिपोर्टर - मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.