हेरहंज में पुलिस वैन की टक्कर से बाईक सवार पिता और दो बच्चे घायल, रिम्स रेफर
बालूमाथ : एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के मेराल ग्राम के समीप पुलिस वैन की टक्कर से बाइक सवार पिता और उसके दो बच्चे घायल हो गए। घायलों की पहचान दिनेश राणा 32 वर्ष, पिता परमेश्वर लोहार, तथा उनके बेटे सागर कुमार 3 वर्ष और देवेंद्र कुमार 5 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए प्रेम राणा ने बताया कि उसका भाई दिनेश राणा अपने दोनों बच्चों के साथ पदमा, थाना हेरहंज स्थित अपने घर से बालूमाथ की ओर आ रहा था। इसी दौरान मेराल गांव के समीप पुलिस वैन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। घटना के बाद पुलिसकर्मियों द्वारा ही तीनों घायलों को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। वही तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.