अवैध अफीम की खेती और डायन-बिसाही के खिलाफ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

लातेहार - बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू ग्राम में पुलिस की ओर से अवैध अफीम की खेती एवं डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को इन विषयों के प्रति जागरूक करते हुए इनके दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। अभियान में बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा, एसआई देवेंद्र सिंह एवं धीरज सिंह शामिल रहे। पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को अवैध अफीम की खेती नहीं करने की अपील करते हुए इससे होने वाले कानूनी नुकसान के बारे में बताया। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध अफीम की खेती की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें। वहीं, डायन-बिसाही जैसी कुप्रथा के संबंध में लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि अंधविश्वास के कारण किसी व्यक्ति को डायन बताकर प्रताड़ित करना या उसके साथ दुर्व्यवहार करना अपराध है। पुलिस ने ग्रामीणों से ऐसी कुरीतियों से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आम लोगों का सहयोग जरूरी है।

रिपोर्टर - मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.