बारियातू पुलिस ने डाकादिरी गांव में की छापेमारी, फरार अभियुक्त को घर से किया गिरफ्तार

लातेहार :  जिले के बारियातू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को एनडीपीएस एक्ट के एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बालूभांग पंचायत के डाकादिरी गांव निवासी नरसिंह गंझू (पिता फुदन गंझू) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी अनुप कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि बारियातू थाना कांड संख्या 24/2026 का फरार अभियुक्त नरसिंह गंझू अपने घर में छिपकर रह रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने डाकादिरी गांव स्थित अभियुक्त के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे थाना लाया गया, जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत बारियातू थाना कांड संख्या 24/2026 दर्ज है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(बी), 18(सी), 22(बी) एवं 25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।छापेमारी दल में थाना के एसआई जितेंद्र कुमार, एएसआई छोटू पंडा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.