राष्ट्रीय एकता दिवस पर बालूमाथ में रन फॉर यूनिटी, दौड़ लगाकर दिया एकता का संदेश
बालूमाथ : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को बालूमाथ में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस जवानों एवं एवं कई लोगों ने जोगियाडीह मैदान से थाना चौक तक करीब दो किलोमीटर की दौड़ लगाई गई। इस दौरान लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इसी अवसर पर लोगों को एकता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। दौड़ के बाद बालूमाथ थाना परिसर में उपस्थित लोगों को एकता की शपथ भी दिलाई गई।
सफाई अभियान चलाकर कचरे का किया उठाव
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बालूमाथ बाजार रोड में सफाई अभियान भी चलाया गया। इस दौरान झाड़ू और बेलचे की मदद से सड़क पर पड़े कचरे को उठाकर ट्रैक्टर में लादा गया। वहीं, मस्जिद रोड के आगे सड़क पर कई जगहों पर जमा नाली के पानी की निकासी के लिए जेसीबी की मदद से गड्ढे खोदे गए और पानी निकासी की व्यवस्था कराई गई।कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और भाईचारे के साथ-साथ स्वच्छता एवं आसपास के वातावरण को साफ रखने का संदेश दिया गया। मौके पर एसआई देवेंद्र सिंह, धीरज सिंह, एएसआई रवि कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू,लालदेव गंझू, मो.साबिर समेत कई लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.