दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल
बालूमाथ : बालूमाथ लातेहार पथ पर दिरीदाग ग्राम के समीप दो मोटरसाइकिल की हुई आमने-सामने टक्कर में निशु कुमार 17 वर्ष एवं शंकर लोहरा 16 वर्ष दोनों ग्राम घुटाम थाना हेरहंज घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ० दीपक कुमार द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दिया। बताया जाता है कि निशु कुमार एवं शंकर लोहार दोनों एक मोटरसाइकिल से सवार होकर बालूमाथ से अपने घर घुटाम जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहा है एक अज्ञात मोटरसाइकिल सामने से टक्कर मार दिया। जिससे इनलोगों का बाइक असंतुलित होकर सड़क के किनारे खेत में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं दूसरा मोटरसाइकिल चालक को चोट नहीं लगने के कारण वह अपना मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.