ट्रक पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर
बालूमाथ : सीसीएल द्वारा संचालित मगध कोलियरी के चमातू स्थित स्टॉक नंबर 32 के समीप गुरुवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल चालक की पहचान बिहार के गया जिले के डोभी निवासी राजेंद्र यादव 40 वर्ष पिता वासुदेव यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से घायल चालक को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. अलीशा टोप्पो ने प्राथमिक उपचार किया। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या BR02GA 9081 मगध कोलियरी से कोयला लोडकर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जा रहा था। इसी दौरान स्टॉक नंबर 32 के समीप चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की तत्परता से घायल चालक को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.