फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार
बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र में फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में मुरपा पिकेट प्रभारी ने केरी गांव के बड़काबर टोला पहुंचकर फरार अभियुक्त अजय यादव, पिता कालेश्वर यादव के घर इश्तिहार चिपकाया। इस संबंध में मुरपा पिकेट प्रभारी होसेन डांग ने बताया कि बालूमाथ थाना कांड संख्या 111/26 दिनांक 20 सितंबर 2026 तथा धारा 61(1) 351(3) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में अभियुक्त अजय यादव लंबे समय से फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस ने उसके घर पर इश्तिहार चिपकाकर निर्धारित समय सीमा के अंदर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि तय समय सीमा के भीतर यदि फरार अभियुक्त आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो न्यायालय के आदेशानुसार उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.