धनतेरस पर बैद्यनाथ राम और लाल मोती नाथ शाहदेव ने दी झारखंडवासियों को शुभकामनाएं

लातेहार :  धनतेरस के पावन अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम एवं झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने लातेहार जिले सहित समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम हैं। धनतेरस के शुभ अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि आए। झारखंड राज्य निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छुए तथा प्रत्येक नागरिक के जीवन में खुशहाली आए।

वहीं, झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि धनतेरस भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे, सहयोग और सामाजिक सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि लातेहार जिले के प्रत्येक परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे तथा समाज का हर वर्ग तरक्की और उन्नति की राह पर आगे बढ़े।

दोनों नेताओं ने कहा कि धनतेरस सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और नई आशाओं का प्रतीक है। इस अवसर पर भगवान धन्वंतरि एवं माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर लोग अपने परिवार की खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं। उन्होंने जिलेवासियों से आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में त्योहार मनाने की अपील करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.