वाशिंग मशीन फटने से घर में लगी आग मामूली नुकसान

बालूमाथ :  गालिब कॉलोनी में कयूम मियां के घर में बुधवार को शॉर्ट सर्किट के बाद वाशिंग मशीन में आग लग गया तथा वाशिंग मशीन फटने के कारण आग अगल-बगल फैल गया। जहां घर के बगल में रखे गए टूटा फूटा हुआ कुर्सी व अन्य सामान में आग की लपटे पकड़ लेने के कारण पूरा आसपास में धुआं धुआं हो गया। स्थानीय लोगों को मदद से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर ग्रामीण तत्परता नहीं दिखाते हैं तो अगल-बगल घना आबादी होने के कारण बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।

 

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.