बालूमाथ हाई स्कूल मैदान में युवक-युवतियों को निःशुल्क कराया जा रहा शारीरिक प्रशिक्षण
लातेहार - बालूमाथ झारखंड होमगार्ड, कक्षपाल, झारखंड पुलिस एवं एसएससी जीडी की बहाली की तैयारी कर रहे युवक-युवतियों के लिए बालूमाथ हाई स्कूल मैदान में निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षक रौशन सिंह के मार्गदर्शन में अभ्यर्थियों को 1650 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप सहित शारीरिक दक्षता एवं फिटनेस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक रौशन सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में सभी इच्छुक युवक-युवतियां शामिल हो सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वर्दी पहनने का सपना साकार करने के लिए नियमित अभ्यास और मेहनत करें।
रिपोर्टर - मो० अरबाज

No Previous Comments found.