झारखंड स्थापना दिवस पर बालूमाथ में निकली नशामुक्ति जागरूकता रैली, बच्चों ने दिया नशा छोड़ने का संदेश

लातेहार - बालूमाथ झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर बालूमाथ में नशामुक्ति को लेकर स्कूली बच्चों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों ने संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली। रैली बुनियादी विद्यालय से शुरू होकर शेरेगड़ा रोड, थाना चौक, चेकनाका, मुरपा मोड़ समेत कई मार्गों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान बच्चे और स्वास्थ्य कर्मी "हम सबका एक ही नारा, नशा मुक्त हो जीवन हमारा", "अब तो है बस एक ही सपना, नशा मुक्त हो भारत अपना", "देश को बचाना है, नशे को दूर भगाना है", "नशा मुक्त युवा, विकसित भारत", "कुछ पल का नशा, उम्र भर की सजा" और "नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो" जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे थे।इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सुरेन्द्र, डॉ. अशोक, नर्स, बीडीएम, बीपीएम एवं सुपरवाइजर सहित विद्यालय के पारा शिक्षक बीरेन्द्र कुमार और स्कूली बच्चे मौजूद थे। रैली के माध्यम से लोगों से नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की गई।

रिपोर्टर - मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.