बालूमाथ में दो हाईवा में टक्कर,कोई हताहत नहीं

बालूमाथ : बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित अम्बेडकर नगर के समीप दो हाईवा के बीच टक्कर हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, एक हाईवा कुसमाही साइडिंग से कोयला खाली कर वापस तुबेद कोलियरी में कोयला लोड करने जा रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे हाईवा से पीछे से आ रहे हाईवा की टक्कर हो गई। हादसे में एक हाईवा का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक को मामूली चोट आई है। टक्कर मारने वाले हाईवा का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच01 एफएल1790 बताया गया। ज्ञात हो कि बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ से प्रतिदिन कोयला परियोजना तूबेद से सैकड़ों हाईवा का परिचालन कुसमाही रेलवे साइडिंग तक होता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई हाईवा चालक बिना लाइसेंस के भी वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने जिला परिवहन पदाधिकारी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.