नाना-नाती पर हमले के मामले में एसपी से लगाई गुहार
लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के पकरी गांव में नाना-नाती के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल मो० इमरान और उनके नाना आजम मियां ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। एसपी को दिए आवेदन में मो० इमरान ने बताया कि 23 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे पकरी देवी मंडप के पास असफाक मियां, सदरू मियां, मो० नसीम, मो० शाहिद समेत अन्य लोगों ने उनके और उनके नाना के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और लात-घूंसों से मारपीट की। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उनकी जान बच सकी।इमरान का आरोप है कि इस मामले को लेकर वह कई बार बालूमाथ थाना में आवेदन दे चुके हैं, लेकिन वहां की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने बताया कि थाना स्तर पर समझौता भी कराया गया था, बावजूद इसके विवाद और मारपीट की घटनाएं नहीं रुकीं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उन्हें जमीन कोयला चोरी कर विवाद को लेकर लगातार धमकियां दी जा रही हैं। आरोपियों द्वारा कथित रूप से गुंडों को बुलाकर मारने और थाना अपने प्रभाव में होने की बात कहकर डराया जा रहा है। उन्होंने खुद को दिव्यांग बताते हुए सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।पीड़ित नाना-नाती ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।
रिपोर्टर : बब्लू खान

No Previous Comments found.