अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक घायल, दोनों की स्थिति गंभीर

लातेहार - बालूमाथ चंदवा से चितरपुर आने के क्रम में चितरपुर ग्राम के समीप एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक घायल हो गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, चंदवा की ओर से आ रहे अज्ञात छोटे वाहन ने पीछे से बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान सुरेंद्र उरांव 20 वर्ष पिता माकु उरांव ग्राम चितपुर,शिबू उरांव 42 वर्ष पिता रामदेव उरांव ग्राम बजरमरी (शेरेगढ़ा) के रूप में हुई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक डॉक्टर दयानंद कुमार द्वारा बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

रिपोर्टर - मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.