बाल विवाह के प्रति बच्चों ने उठाई आवाज,नाटक के माध्यम से जागरूकता का दिया संदेश

लावालौंग : समाज में बाल विवाह जैसी कुरीतिया सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और बच्चों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पीएमश्री विद्यालय लावालौंग में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार पासवान ने विद्यार्थियों को बाल विवाह से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर अपराध है।इसे रोकना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।उन्होंने विद्यार्थियों को बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि कम उम्र में विवाह बच्चों के भविष्य और उनके विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।ऐसी किसी भी घटना की जानकारी मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने भी बच्चों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया।वहीं कक्षा छह के विद्यार्थियों ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर आधारित लघु नाटक प्रस्तुत कर समाज को जागरूकता का संदेश दिया।बच्चों की प्रस्तुति की सभी ने सराहना की।नाटक का निर्देशन रवि कुमार ने किया। कार्यक्रम में मौके पर शिक्षक मो इमरान,राजेश महतो,राजेश साहू,विवेक कुमार,श्यामजीत यादव, अखिलेश प्रताप सिंह,मो सफीक अंसारी,दयानंद सिंह, जमशेद अंसारी,सुनील कुमार, सेतु सलीम,अशोक ठाकुर, लेखपाल कपिल देव पासवान, महेश चौधरी,उत्कर्ष गुप्ता, संजीत कुमार दास और रविंद्र कुमार वर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

रिपोर्टर - मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.