आधुनिक तकनीक से जुड़ेंगे अधिवक्ता, लातेहार सिविल कोर्ट में प्रशिक्षण आयोजित

लातेहार : न्यायिक व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा अधिवक्ताओं एवं उनके लिपिकों को डिजिटल न्याय प्रणाली की जानकारी देने के उद्देश्य से शुक्रवार, 27 नवंबर को लातेहार सिविल कोर्ट परिसर में ई-कोर्ट्स क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुल 50 अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ताओं के लिपिकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण अधिवक्ता बिनोद कुमार एवं अब्दुल सलाम द्वारा दिया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं एवं उनके लिपिकों को ई-कोर्ट्स से संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं तथा डिजिटल न्यायिक सुविधाओं के उपयोग के प्रति जागरूक एवं दक्ष बनाना था। इस दौरान उन्हें न्यायालय से जुड़े विभिन्न डिजिटल कार्यों के निष्पादन और तकनीकी सुविधाओं के उपयोग की जानकारी दी गई।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 से 29 नवंबर 2026 तक निर्धारित अवधि के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को लातेहार जिला मुख्यालय स्थित सिविल कोर्ट परिसर में प्रशिक्षण सत्र आयोजित हुआ। इस पहल से अधिवक्ताओं एवं उनके लिपिकों को न्यायालय से संबंधित डिजिटल कार्यों के निष्पादन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही न्यायिक प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने में भी मदद मिलेगी।कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मिश्रा, कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश सैयद सलीम फातिमी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय सुनील दत्त द्विवेदी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय दीपक कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विक्रम आनंद, , किशोर न्याय बोर्ड के दंडाधिकारी उत्कर्ष जैन, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद लाल शाहदेव, सचिव संजय कुमार सहित अधिवक्ता पंकज कुमार, अनिल कुमार ठाकुर, अरविंद कुमार गुप्ता, राजीव रंजन पांडेय एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.