बालूमाथ में बाजार समिति का गठन, दुकानदारों से ₹20 शुल्क लेने का निर्णय

बालूमाथ :  पंचायत भवन में शनिवार को बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बालूमाथ के साप्ताहिक बाजार में साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रत्येक बाजार टांड़ में दुकान लगाने वाले व्यक्ति से ₹20 शुल्क लेने का निर्णय लिया गया। साथ ही बाजार के बेहतर संचालन और स्वच्छता व्यवस्था के लिए बाजार समिति का गठन किया गया। मुखिया नरेश लोहार ने बताया कि बाजार में आने वाले दुकानदारों द्वारा कचरा छोड़ दिया जाता है। जिससे बाजार टांड़ में गंदगी का अंबार लग गया है। समिति में नरेश लोहरा को अध्यक्ष, मो. अतीक अंसारी को सचिव और मो. मंसूर खान को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं बालेश्वर साव, त्रिवेणी साव, मो. नौशाद आलम, शिवनाथ ठाकुर और ब्रह्मदेव राम को सदस्य चुना गया. बैठक में सभी ने बालूमाथ बाजार को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.