भाजपा विधायक प्रकाश राम ने अर्जुन मुंडा की दिवंगत माताजी को दी श्रद्धांजलि
लातेहार : लातेहार भाजपा विधायक प्रकाश राम ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को नमन करते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
विधायक प्रकाश राम ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
रिपोर्टर : बब्लू खान

No Previous Comments found.