27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण और जमीन की ऑनलाइन रसीद की समस्या को लेकर राजद ने निकाली उलगुलान आरक्षण रथ यात्रा

लातेहार :  27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने तथा त्रुटिपूर्ण खतियान के कारण जमीन की ऑनलाइन रसीद कटने में आ रही परेशानियों को दूर करने की मांग को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जिला इकाई की ओर से उलगुलान आरक्षण रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा को राजद जिला कार्यालय से जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव के नेतृत्व में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम दास सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए सरकार को जल्द आवश्यक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि त्रुटिपूर्ण खतियान के कारण आम लोगों को जमीन की ऑनलाइन रसीद कटवाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे मामलों में रजिस्टर-02 से मिलान कर जमीन की ऑनलाइन रसीद काटने की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।

उन्होंने बताया कि यह रथ यात्रा 28 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। इस दौरान लोगों को ओबीसी आरक्षण और जमीन से संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा पार्टी की मांगों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

मौके पर प्रधान महासचिव मोहर सिंह यादव, प्रदेश सचिव रंजीत यादव, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष निजाम अंसारी, जिला सचिव संतोष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.