बालूमाथ पहुंची राजद की उलगुलान रथ यात्रा
बालूमाथ : राष्ट्रीय जनता दल की ओर से निकाली जा रही उलगुलान रथ यात्रा रविवार को बालूमाथ पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, ओबीसी अधिकार और पिछड़े-वंचित समाज की भागीदारी को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। उलगुलान रथ यात्रा के माध्यम से ओबीसी समाज के अधिकार, जातीय जनगणना, आरक्षण, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समानता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। नेताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होना होगा। पिछड़े, दलित, शोषित और वंचित समाज को उनका हक एवं सम्मान दिलाना राजद की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, प्रदेश महासचिव सुरेश राम, प्रदेश सचिव रंजीत यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बबलू गिरी, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष राशिद खान, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष निजाम अंसारी, तपोवन यादव, धनराज यादव, हरिहर यादव, प्रीत लाल यादव, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार, निरंजन कुमार, विकास सिंह, निर्मल गंझू, अशोक भुइयां, रामकुमार यादव, राजेश रजक, अजय गुप्ता, मोहर सिंह यादव, राजेंद्र यादव,, मुकेश पासवान एवं पिंटू यादव कई लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.