दो मोटरसाइकिल की हुई आमने-सामने टक्कर में तीन घायल, एक रेफर

बालूमाथ :  बालूमाथ - लातेहार पथ पर चंपाटोला बालू ग्राम के समीप रविवार को दो मोटरसाइकिल की हुई आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि एक मोटरसाइकिल में सवार होकर मोहम्मद अकसद आलम 18 वर्ष पिता मो अरशद आलम एवं मोहम्मद नजीर 20 वर्ष पिता अब्दुल गफ्फार दोनों ग्राम रामपुर थाना चंदवा एक मोटरसाइकिल में सवार होकर बालूमाथ से अपने घर रामपुर जा रहा था।इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे राजू नायक 18 वर्ष पिता रामवृक्ष नायक ग्राम लूंडी थाना लातेहार के साथ आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से 108 एम्बुलेंस से तीनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर दयानंद कुमार द्वारा तीनों का प्राथमिक उपचार के बाद राजू नायक की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रिम्स रेफर कर दिया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.