पंचायत के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, आधा दर्जनभर लोग घायल, 21 लोगों पर हुआ केश दर्ज
लावालौंग : प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा स्कूल के समीप रविवार को दो पक्षों के बीच हुई जोरदार झड़प में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार,यह घटना उस समय घटी जब स्थानीय मुखिया तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच चल रहे जमीनी विवाद का निपटारा करने के लिए पंचायत बुलाई गई थी।बताया जाता है कि पंचायत शुरू होने से पहले ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पंचायत में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी पंचों के अनुसार,प्रथम पक्ष के बिरजू साव अचानक ईंट उठाकर दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ा। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।आरोप है कि प्रथम पक्ष के अशोक साव और बिरजू साव के द्वारा ही मामले को तूल देकर स्थिति को भड़काया गया।झड़प के दौरान अशोक साव अपने घर की छत पर चढ़ गया और वहीं से नीचे खड़े लोगों पर ईंट-पत्थर फेंकने लगा,जिससे कई लोग घायल हो गए। मामले को गंभीर होते देख मुखिया नेमन भारती ने तुरंत थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद दोनों पक्षों के द्वारा लावालौंग थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें प्रथम पक्ष के अशोक साव,राजकिशोर साव,प्रभु साव,पवन साव,लीला देवी,बबिता देवी एवं सुषमा देवी का नाम शामिल है।वहीं द्वितीय पक्ष के बजरंगी साव,लखन साव,बैजनाथ साव,ब्रह्मदेव साव,हरि साव,नंदकिशोर साव, रामेश्वर शास्त्री,विनोद साव,सुग्गा देवी,धनेश्वरी देवी,अनीता देवी, रूबी देवी,निरवा देवी एवं रूपा देवी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जांच के बाद ही विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर : मो0 साजिद


No Previous Comments found.